रामा विश्वविद्यालय में ‘जलसा डांडिया उत्सव-2K22’ में युवाओं ने जमकर लगाए ठुमके
रामा विश्वविद्यालय में दिनांक 01 अक्टूबर-2022 को 'जलसा डांडिया उत्सव-2k22' का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। डांडिया के लिए सजे मंच के सामने ग्राउंड में युवा शाम 5 बजे से ही जुटने शुरू हो गए थे, जैसे-जैसे समय बीतता गया, भीड़ बढ़ती गयी और उत्साह का पारा भी High होता गया। रात 9:30 बजे तक रामा विश्वविद्यालय और कानपुर के अन्य शिक्षण संस्थानों से आए युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में दिनांक 26 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम के समापन समारोह की शुरुआत सबसे पहले विश्वविद्यालय के निदेशक, डॉ. प्रतीक सिंह, निदेशक, डॉ. प्रणव सिंह, कुलपति, डॉ. अमरनाथ बी जे, कुलसचिव, प्रभात रंजन, सीओई, आरके यादव,डीन अकादमिक अफेयर्स, प्रो हरिओम शरण, उप कुलसचिव, डॉ. संदीप शुक्ला और मार्केटिंग हेड, संजय कुमार आदि द्वारा मां सरस्वती एवं विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. बी एस कुशवाह की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर माननीय कुलपति, डीन अकेडमिक अफेयर्स और मार्केटिंग हेड, संजय कुमार ने विद्यार्थियों एवं सभागार में उपस्थित संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके बाद डेकोरेशन, फैंडम क्विज, एकल गायन, युगल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य, फैशन शो, काव्य पाठ, लघु फिल्म, फोटोग्राफी और ग्रैफिटी आर्ट प्रतियोगिता के प्रतिभागियों एवं संयोजकों को विश्वविद्यालय के गणमान्य अतिथियों, संकायाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों के हाथों मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. ओमवीर सिंह, रामा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, प्रो वैशाली धींगरा, डीन, एफसीएम, प्रो. मनीष धींगर, डीन, आर एंड डी सेल, डॉ. जैस्मी मनु, डीन, नर्सिंग, डॉ रविकांत गुप्ता, डीन, एफजेस, डॉ. अनीता यादव, डीन, एग्रीकल्चर एंड अलॉयड इंडस्ट्रीज, डॉ. कामरान जावेद नकवी, डीन, फार्मास्यूटिकल साईंसेज, डॉ. विकास सिंह, डीन, एफपीएस, सचिन चौधरी, सीनियर ब्रांड मैनेजर समेत विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर्स, गैर-शैक्षणिक अधिकारी- कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment