Sunday, March 22, 2026

थ्योरी और प्रैक्टिकल से रोचक बन रही कक्षाएं

कोशिश की कोशिश- हिंदी पत्रकारिता के विद्यार्थी कोशिश जायसवाल जो कि कुछ समय पहले तक यूट्यूब पर पत्रकारिता कर रहे थे, पिछले वर्ष पीजी डिप्लोमा, हिंदी पत्रकारिता में प्रवेश लिया, आज ये थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल कार्यों में भी अपना हुनर दिखा रहे हैं। इनके जैस कई अन्य विद्यार्थियों के सोशल मीडिया पोस्ट से कक्षाएं भी रोचक हो जाती हैं।

आस्था ने एलपीजी संकट पर दिया अपडेट- हिंदी पत्रकारिता की छात्रा आस्था ने एलपीजी संकट के चलते भारत सरकार द्वारा लगाए एस्मा (ESMA) कानून के बारे में जानकारी दी है, इनकी प्रस्तुति बहुत अच्छी है।

आयुषी ने इरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर दिया अपडेट-  हिंदी पत्रकारिता की ही एक और होनहार छात्रा आयुषी ने कक्षा में प्रस्तुति के दौरान इरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों का जिक्र करते हुए अपनी राय रखी।

कृष्ण कुमार झा ने इरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों और जवाबी हमले से पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनावों पर एक्स (ट्विटर) पर किया पोस्ट।

इसी तरह विकास कुमार चौबे, सुचिस्मिता सरकार, खुशबू कुमारी आदि विद्यार्थी थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल/एसाइनमेंट के जरिये अपनी कक्षाओं को रोचक बना रहे हैं। 





No comments:

Post a Comment